|| शनिवार संवाद || 15 -06 -2024

अनोखे चुनाव ख़त्म हो गए, पर ये थे अलग क्युकी पूरी दुनिया की नज़र इस पर थी और सब नतीजों का बेसब्री से इंतजार था  |  और सरकार का गठन हो गया |  जैसा मंत्री मंडल पहले था वैसा ही अब है |  महत्वपूर्ण मंत्रालय जैसे की अर्थ , रक्षा , आधारभूत संरचना , रेल, व्यापार  और विदेश अब भी उन्ही के पास है जो पिछले टर्म में थे | 

आप एक स्थिर सरकार  को  देख रहे यही जो की 2014 से चल रही है और निर्णय लेने की क्षमता रखती है | अभी तक हमने बहुत से बड़े फैसले देखे है  और ऐसे ही आगे भी होते रहेंगे | 

पहले 100 दिनों का कार्यक्रम की घोषणा का इंतजार है जो फाइनल अप्रूवल की स्तिथि पर है |  हम पुरानी  नीतियों को आगे बढ़ते देखेंगे | इसमें बदलाव भी होंगे जो समय के अनुरूप होंगे | 

अभी हमने 100 टन सोना इंग्लैंड से वापस लाया, जिसका रखने का किराया हम दे रहे थे | आगे हम और सोना वापस लाएंगे जो हमने सन 1991  में गिरवी रखा था | 

आधारभूत संरचना के लिए इस साल बजट बढ़ना चाहिए , रक्षा पर खर्च बढ़ेगा | अभी हमे कड़े निर्णय की जरुरत है, पर ये सरकार को अपना बहुमत नहीं है तोह शायद गति कम रहेगी | लेबर लॉ को लागु किया जाना चाहिए क्युकी आप आज  18 /19 शताब्दी के अनुसार नहीं जी रहे ,न ही वैसी परिस्तिथि है जो  वो रिलेवेंट हो | आज हमे अगले 100 साल चल सके कानून चाहिए न की २००/१००  साल पुराने कानून | 

विनिर्माण के लिए और किया जाना चाहिए और PLI  का फायदा हमे मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में दिख रहा है और  अन्य क्षेत्रो में  इसका फायदा धीरे धीरे मिलने लगा है | असेंबली से शुरू की और अब उद्योग कॉम्पोनेन्ट लेवल तक घरेलु उत्पादन चाहते है | 

कृषि क्षेत्र ऐसा आलू है जो हम न निगल सकते है न ही उगल पा  रहे है | हमारी जोत  अब बहुत छोटी हो रही है औसतन खेत 2 /3  एकड़ है जो कॉस्टिंग को बढ़ती न की खेती को फायदा का व्यवसाय बनाता है | किसानो पर बहुत ज्यादा क़ानूनी शिकंजा है जिसे कम करना होगा जिससे वे अपने निर्णय ले सकेंगे और मुनाफा कमा सकेंगे | तीन कृषि कानून वापस लेना गलत था| 

ऐसे कदम आगे घातक हो सकते है , उन्हें टालना चाहिए और जो निर्णय लिया गया उसे सार्वजानिक किया जाना चाहिए , आप सारे स्टेक  होल्डर को साथ लेना होगा न की सिर्फ एक राज्य के मुट्ठी भर लोगो के लिए अच्छा निर्णय बदल देंगे | साथ ही सुप्रीम कोर्ट को भी अपनी एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट सार्वजानिक करनी चाहिए |  क्युकी इसका नुकसान हमने झेला | और हमे कुछ नहीं पता | 

व्यापार  को खुला छोड़ देना चाहिए और व्यापारियों का विश्वास करना होगा जो की आने वाले समय में रोजगार तथा वेल्थ बना सके |  कड़े निर्णय के साथ विश्वास का माहौल बनाना होगा जो सबको बढ़ने के लिए कारक  बने | 

 



Comments

Popular posts from this blog

|| ECONOMY AT GLANCE || JUNE 2026

|| SHANIWAR SAMWAD || 11-06-2022

|| SHANIWAR SAMWAD || 10-09-2022