|| शनिवार संवाद || 25 -०5 -2024

हम बहुत दिनों से थिएटर कमांड की बात सुन रहे थे | सेना के लिए इसकी बहुत जरूरत है पर इसको लम्बा खींचा गया | वैसे तो इस विषय का हमसे सीधा सम्बन्ध नहीं | देश की सुरक्षा से है,पर जो वेल्थ जो हम क्रिएट कर  रहे है वह सब के लिए है | वेल्थ देश की और हमारी दोनों की सुरक्षा जरुरी है | 

अगर हम अपने इतिहास को देखे तो दुनिया में सबसे ज्यादा वेल्थ बनाने का काम भारत ने किया है, जिसे लूटने के लिए पुरि दुनिया  से लोग आते थे साथ ही हमसे व्यापार के लिए भी।  हम दुनिया के मध्य में है | और सारा व्यापार हमारे आसपास से होता है | 

ये पहले भी होता था, तब हम जमीन और समुद्र दोनों में सजग थे जिससे व्यापार सुरक्षित तरिके से  होता था | क्युकी हमारी सामरिक ताकत थी और उसे संभाला जाता था | जिससे व्यापारी हमे पहला ऑप्शन के तरह से देखते थे और क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों पूरी करने में हम सक्षम थे | सुरक्षा और माल  की गॅरंटी | 

जब हम समुद्र में कमजोर हुए तोह हमे अलग अलग तरिके से व्यापार में नुकसान उठाते रहे और  गुलाम भी हुए क्युकी न सिर्फ नेवी वरन आर्मी भी कमजोर थी उस वक़्त | 

आज हम अपना मार्किट बढ़ा  रहे है और दुनिया को सप्लाई भी कर  रहे है | इस लिए आंतरिक और  बाहरी  सुरक्षा जरूरत  बढ़ गयी  है |  जहा शांति और स्टेबिलिटी होती है वहा  वेल्थ ज्यादा बनती है और  preserve  होती है | 

आज दुनिया हमे  रिलाएबल दोस्त और  सप्लायर की तरह देख रही है | इसका सीधा अर्थ ये होता है की आपको जल थल और नभ में पूरी सुरक्षा देनी होगी जो की सिंगल कमांड के बिना संभव नहीं | 

नोटिफिकेशन जारी हो गई है और  थिएटर कमांड की स्थापना  का काम चालू हो जायेगा   इस कमांड का फायदा ये है की सेना की तीनो अंगो को हर परिस्थिति में सिंगल यूनिट की तरह से सोचना और कार्य योजना बनाना और एक्सेक्यूट करना है | 

अंदमान और निकोबार थिएटर कमांड की स्थापना हो चुकी है और रेस्ट अब बनेगी | जिससे हमे हिन्द प्रशांत महासागर क्षेत्र अपनी एक्टिविटी को अंजाम देना आसान होगा तथा दुनिया की राजनीती को हम प्रभावित कर  सकेंगे   जो आप चाहो या न चाहो| 

इसके डिटेल्स में आप जाये तो आप पाएंगे की इसकी आवश्यकता क्यों है | खर्चे और समय की बचत एक छोटी बात है आप निर्णय के लिए  एक छत के निचे हो और उसे कैसे लेना है आपको इसकी प्रक्टिस होती है | 

महत्वपूर्ण है समन्वय, जो हमारी कमजोरी थी जब भी हमने  युद्ध लड़ा और उसे दूर करना वक़्त की जरूरत है |  उसे ये पूरा करेगा | 


                                                                                                        


Comments

Popular posts from this blog

|| ECONOMY AT GLANCE || JUNE 2026

|| SHANIWAR SAMWAD ||14-01-2023

|| SHANIWAR SAMWAD || 11-06-2022