|| शनिवार संवाद || 18 -05 -2024

 आजकल बड़ी गजब की खबरे आ रही है , रूस और उक्रैन युद्ध के बाद से हम सबसे ज्यादा फायदे में है | पहले हमने सस्ते में तेल खरीदा | ये डिस्काउंट 20 % के आस पास था,अब ये  10 -15 % है | कच्चा तेल हमे इस डिस्काउंट के साथ भारत आया इसका मतलब यह तेल हमारे देश में इसी डिस्काउंट के साथ आया  जहाज का किराया और इन्शुरन्स के साथ | 

इससे हमारे इकॉनमी को बढ़ने के लिए एक संजीवनी की तरह थी और है भी | इससे  हमारे आंतरिक कीमतों में बहुत ज्यादा बड़ी नहीं | 

जब दुनिया महंगाई से परेशान थी उस वक़्त हम इससे बचे हुए थे | हम अपना बजट में ज्यादा बदल न करते हुए आगे बढ़ रहे थे क्युकी तेल की महंगाई  स्थिर थी | जिससे अन्य महंगाई बहुत ज्यादा नहीं बढ़ी | ये थी पुरानी और चलती हुई बाते| आज ये हमारे उतनी महत्त्व की नहीं | पर फायदा हमे मिला | 

 आज जो हो रहा है वो हम चाहते थे पर पहले असंभव सा लगता था  | हमने सैंक्शन की वजह से रूस को रूपये में भुगतान कर रहे थे | हमारा इम्पोर्ट ें दो साल में लगभग $50 B का है , इसका भुगतान के पैसे अभी भी  हमारे पास ही है | हमने इम्पोर्ट कम कर दिया जब रूस ने करेंसी चेंज करने को कहा | 

यह पैसा हमारे पास ही है उसका करना क्या है इस पर निर्णय हो गया है और  इसका इस्तेमाल भारत में ही  होगा | हुआ ये है की हम जितना इम्पोर्ट कर  रहे उतना एक्सपोर्ट नहीं है, जिससे हम पैसो के देनदार है जो की हमारे बैंको में है | 

रूस का निर्णय बहुत सही वक़्त और बढ़िया आया है | 

हमे पैसो की जरूरत है अपने इंफ्रास्ट्रक्टर या बुनियादी ढांचे के निर्माण और उसके देख भाल के लिए | इस साल हमने 11 % का बजट बढ़ाया है  निवेश  के लिए | हमे  पैसा एक तो सस्ता चाहिए वो भी लम्बे समय के लिए | इसमें  कुछ पैसा शेयर मार्केट में भी जायेगा | 

एक वाक्य में हमे स्टेबल और सस्ता  पैसा लम्बे समय के लिए मिल गया | 

चीन ने इस निति का  उपयोग किया 80 के दशक से अपने देश को डेवेलप करने के लिए, निवेश करने की पहली शर्त यही थी की आप मुनाफा चीन में ही निवेश करेंगे | हम इसका उपयोग नहीं कर  सके क्युकी कंपनिया इसके लिए तैयार नहीं थी | 

चीन का अनुभव से वे सजग हो गयी थी | पर अब बिना कुछ किये हमे करीब करीब 1 lakh करोड़ हमे अपना ढांचा निर्माण के लिए मिल गए जो आज की आवश्यकता है |  इसका उपयोग के लिए हम पूरी तरह से तैयार है | अगर इसमें हमे ब्याज भी देना पड़ा तो भी हमे फायदा ही है क्युकी सारा भुगतान रूपये में होगा| योजनाए  तैयार है चुनाव के बाद क्रियान्वयन पूरी तरह से होगा जो की नए भारत में हो रहा है | 


Comments

Popular posts from this blog

|| SHANIWAR TALK || 17-12-2022

|| SHANIWAR SAMWAD || 18-12-2021

FINANCIAL PLANNING REVISITED