|| शनिवार संवाद || 11-05 -2024

हर अप्रैल की तरह इसबार GST का संग्रह 2 लाख करोड़ को पर कर गया | अगर हम पिछले कुछ साल जो की कोरोना के बाद के है उसमे हम पाते है की जो रकम अप्रैल में संग्रहित होती है उसके आस पास ही gst की कलेक्शन पुरे साल होती रहती है | 

पिछले साल का कलेक्शन जोकि लगभग 1 करोड़ 80 लाख का महीने दर  महीने  थी उससे पहले यही 1. 6 लाख करोड़ थी | 

इस साल हम ऐसी ट्रेंड को फॉलो कर सकते है | और हमारा कलेक्शन 2 लाख करोड़ का रह सकता है, विकास के लिए ज्यादा पैसे की उपलब्धता | 

जब से हमने पैन और आधार को लिंक कर दिया है ट्रांस्पेरेन्सी बढ़ रही है | जोकि ज्यादा कलेक्शन में दिख रही है | इसके साथ ही हमने अन्य रिफॉर्म्स भी किया जोकि आवश्यक थे | ये हमारी मानसिकता की बदल को भी दर्शाती है | अब पैसे का  सद उपयोग बढ़ गया है और उसका फायदा सभी को एक जैसा मिल रहा है | 

सबसे बड़ी बात ये है की चुनाव का असर अब भी नहीं दिख रहा है जोकि चुनाव से 6 महीने पहले दिखना शुरू हो जाता था मार्किट से पैसा गायब हो जाता था पर अब ये नहीं हो रहा है वरन लोग विश्वास के साथ निवेश कर  रहे है |

दुनिया बदल गई है और भारत भी, लोगो को या पूरी दुनिया भारत पर भरोसा कर  रही है | निवेश के लिए सिर्फ भारत ही सुरक्षित है क्युकी यहा  सब कुछ है | मार्किट और उत्पादक दोनों है | बस आपको निवेश करके आपको  मुनाफा कमाना है | जो भी टेक्नोलॉजी आप लाएंगे उसके लिए ग्राहक है | 

पर आप पुरानी टेक्नोलॉजी लाएंगे तो शायद ही उसे कोई स्वीकार करे | 

सबसे अच्छी बात ये है की सभी  लोग  नए उत्पाद को स्वीकार कर रहे  है | चाहे वो आर्थिक उत्पाद क्यों न हो | ये नए विश्वास को दर्शाता है | जो आने वाले उज्जवल भविष्य के प्रति आशावान तथा अश्वस्थ होने का प्रतीक है | 







Comments